Ladli bahana Yojana बहने होंगी आर्थिक रूप से सशक्त शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी के मंडला में लाडली बहना योजना का भव्य महा सम्मेलन हुआ जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने शिरकत की
Ladli bahana Yojana शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान
Ladli bahana Yojana मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल मंडला जिले के निवास क्षेत्र जेवरा देवरीकला पहुंचे। जहां पर वे लाडली बहना योजना के महासम्मेलन और भू अधिकार आवासी पत्र वितरण में शामिल हुए यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि लाडली बहने योजना गरीब बहनों की जिंदगी बदलने वाली एक योजना है।
योजना का नाम | एमपी लाडली बहना योजना |
राज्य मध्य प्रदेश | राज्य मध्य प्रदेश |
शुरू किया गया | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
लाभार्थी | प्रदेश की महिलाएं |
आर्थिक लाभ | 12 हजार रुपए प्रति वर्ष |
पात्रता | जो महिलाएं आयकर नहीं देती |
आधिकारिक वेबसाइट | लाडली बहना योजना |
सीएम ने योजना से संबंधित भविष्य के लाभ के बारे में सभी को जानकारी दी उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं के चेहरे पर खुशी वापस देखकर मैं मानता हूं कि मेरी जिंदगी सफल हो गई है यह सुनती ही बड़ी संख्या में आयोजन में मौजूद महिलाओं ने सीएम पर पुष्प वर्षा की।
मंत्री केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की मांग पर नारायणगंज में जुलाई माह से महाविद्यालय का निर्माण करने और मनेरी औद्योगिक क्षेत्र का विकास के साथ निवास में अस्पताल का उन्नयन करने की भी घोषणा की। साथी सभी किसान भाइयों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने कहा कि किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचाए बिना नर्मदा नदी का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
मध्य प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सीएम जन सेवा मित्र पैशन समन्वयक जन अभियान परिषद के सदस्यों के साथ वार्तालाप किया जिले में जन सेवा में मित्रों से लाडली बहना योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत का फीडबैक लिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जनकल्याण के इस कार्यक्रम में जनसेवा मित्र पूरे मन से इस योजना में जुड़े।
इस मौके पर राज्यपाल मनुभाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य हो रहे हैं इसका परिणाम है कि आज महिलाएं पंचायत भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक नारी शक्ति के रूप में अपना परचम लहरा रही है राजपाल बोलने की सेवा सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं से महिलाओं का सम्मान बढ़ रहा है केंद्रीय व राज्य सरकार द्वारा जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए जा रहे हैं।